आवेदन जमा करते समय पालन करने योग्य दिशानिर्देश
आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले Candidate Help Document, One Time Registration (OTR) Help Document और One Time Document Verification Document को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उम्मीदवार मार्गदर्शन के लिए भर्ती पोर्टल के 'Notice Board' के 'Notification' सेक्शन में इन हेल्प डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं।
इन हेल्प डॉक्यूमेंट के लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन डॉक्यूमेंट में दिए गए निर्देशों का पालन करने से आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी त्रुटि से बचने में मदद मिलेगी।



